इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। शहर के कटरा शहाब खां स्थित छोटी दरगाह शरीफ हज़रत हाजी मज़हर अली शाह शाद वारसी में उर्स के दूसरे दिन सोमवार को सुबह बाद नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी के बाद महफिले समा हुई जिसमें बाहरी जनपद से आये कब्बालों ने एक से बढ़कर एक सरकार वारिसे पाक की शान में शानदार कलाम पेश कर ख़ूब वाह-वाही लूटी।महफ़िल में बैठे लोगों ने ख़ुश होकर ख़ूब नज़राने भी दिये। महफिल के बाद हज़रत हाजी मज़हर अली शाह शाद वारसी का कुल शरीफ हुआ जिसमे मुरीदों अथवा चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर लोगों ने हाथ उठाकर सभी के हक़ में दुआयें की और मन्नत भी मांगी।कुल शरीफ के बाद हसीन अहमद खान वारसी आनरेरी सदर, सेक्रेटरी दिलशाद अली वारसी, उमर वारसी, रियाज़ वारसी, शकील वारसी, बशीर वारसी, गुलाम वारसी, आरिफ वारसी, शाहिद जमाल वारसी, अमन वारसी, सूफी अब्दुल सत्तार, हबीब वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.