आगरा, मई 19 -- हाजी हरवेन शाह दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स के चौथे दिन सोमवार की रात मुकाबला-ए-कव्वाली हुई। वहीं अकीदतमंदों ने दरबार में हाजिरी लगाकर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने फीता खोलकर किया। उर्स कमेटी की ओर से उन्हें शॉल और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। मुकाबला ए कव्वाली का दौर शुरू हुआ, इसमें फिरोजाबाद के कव्वाल इमरान साबरी और आगरा की कव्वाल पार्टी शहनाज व इकरा साबरी के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों पक्षों ने हाजी हरवेन शाह बाबा की शान में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- कब्बाली में रफीक आफताब-जारा डिस्को के बीच हुआ मुकाबला कार्यक्रम सुबह करीब पांच बजे तक चला। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर अमनचैन और खुशहाली...