बरेली, मार्च 17 -- बहेड़ी। खानकाह ए आलिया मंजूरिया शाहिदिया जामिया गौसिया बशीरूल उलूम मुहल्ला शेखूपुर में हजरत शाह सैयद मंजूर अली छोटे मियां का उर्स मनाया गया। जिसमें नात व मनकबत और उलेमा ए इकराम की तकरीर हुई। बाद में सलात ओ सलाम पेश किया गया। फातिहा ख्वानी के साथ विसाली कुलशरीफ की रस्म अदा करई देश में अमन-चैन की दुआ की गई। इस मौके पर मौलाना सैयद नूरी मियां, एलआईयू इंस्पेक्टर अनुज चौधरी, कांग्रेस नेता सलीम अख्तर, पालिकाध्यक्ष पति नसीम अहमद, नगर पालिका परिषद के इंस्पेक्टर अहमद हसन, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, हाजी आदिल शम्सी सभासद नसीम अहमद सभासद ताहिर पप्पू, रिजवान शानू, मौलाना सैयद हसनैन मियां, सैयद सिब्तैन मियां, सैयद फैजी मियां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...