रुडकी, अगस्त 25 -- कलियर, संवाददाता। हजरत साबिर पाक का 758वां सालाना उर्स धीरे-धीरे शबाब पर पहुंचने लगा है। हर दिन जायरीनों की संख्या बढ़ रही है और देश के अलग-अलग हिस्सों से अकीदतमंदों के जत्थे पिरान कलियर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को छोटी रोशनी की रस्म होने के चलते जायरीनों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह से ही बाहरी क्षेत्रों से जायरीनों के जत्थे कलियर पहुंचते रहे। जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद जायरीन मेला क्षेत्र में घूमते नजर आए और दुकानों व झूलों का आनंद लिया। शाम होते ही मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने लगी। यह भी पढ़ें- छोटी रोशनी की रस्म से जगमगाया दरगाह साबिर पाक दरगाह परिसर और आसपास के इलाकों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।उधर, उर्स में कव्वाली की महफिलों का दौर भी शुरू...