उर्स में औलिया और सूफी पर हुई तकरीर, बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- कायमगंज, संवाददाता।हज़रत बाबा जूही शाह के आस्ताने पर चल रहे 68वें सालाना उर्स के अवसर पर गुरुवार रात बाद नमाज-ए-ईशा मीलाद शरीफ के बाद तकरीर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए उलेमाओं ने सूफी संतों की शिक्षाओं, औलिया-ए-किराम के जीवन और बाबा जूही शाह की करामातों पर प्रकाश डाला। जौनपुर की बड़ी खानकाह से आए पीर-ए-तरीकत एवं सज्जादानशीन मौलाना नौशाद अली ने औलिया और सूफी संतों की शिक्षाओं पर विस्तार से खिताब किया। वहीं मुफ्ती नूरुद्दीन और मौलाना यासिर कादरी ने बाबा जूही शाह की करामातों का वर्णन किया। मौलाना इमामुद्दीन ने बाबा जूही शाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। आस्ताने के सज्जादानशीन मुशीर अहमद कादरी ने सभी जायरीनों का स्वागत किया और उर्स में शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.