शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। हजरत गुलाम गौस सैयद दादा मियां के 47वें सालाना उर्स में दूसरे दिन शनिवार को अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। मोहल्ला तारीन जलालनगर स्थित फूटी मस्जिद के पास मजार पर शाम करीब सात बजे खादिम जहीर खां कलीमी की निगरानी में गुलपोशी और चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान फातेहा ख्वानी कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। आज कुल की रस्म होगी। उर्स के तहत शुक्रवार रात जलसा-ए-मीलाद का आयोजन हुआ। हाफिज अयूब हसन कदीरी ने जिक्र-ए-रसूल पेश करते हुए सुन्नतों पर चलने की नसीहत दी। महफिल में मोहम्मद आमिर, शद्दन खां, मोहम्मद असलम और चमन खां ने नात व मनकबत पेश की। कार्यक्रम में हाफिज मोहम्मद तसलीम रजा, मौलाना निजामुद्दीन, अजीम खां, राशिद हुसैन, इकबाल वारसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार रविवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.