शाहजहांपुर, मार्च 30 -- खानकाह हुसैनिया में उर्स मुबारक के तीसरे दिन चादरपोशी की रस्म हुई। मशहूर सूफी संत हज़रत क़ासिम अली कलीमी और हज़रत दूल्हा मियां की दरगाह पर चादरपोशी कर खिराज अकीदत पेश करने के लिए अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ा। रस्म चादरपोशी के लिए दोपहर से ही मेन चौराहा स्थित दरगाह परिसर में अक़ीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी। मुल्क के दूरदराज हिस्सों से आए जायरीन की परिसर में भारी गहमागहमी हो गई। सज्जादानशीन हज़रत मसऊद अहमद कलीमी की निगरानी में हज़रत क़ासिम अली कलीमी की दरगाह पर चादरपोशी के बाद खानकाह हुसैनिया में हज़रत दूल्हा मियां की दरगाह पर गुल और चादरपोशी कर खिराज अकीदत पेश की गयी। चादरपोशी के दौरान कव्वालों ने अपने कलाम से भाव विभोर कर दिया। कव्वालों पर जमकर नज़राने की बारिश हुई। रात भर महफ़िल समां में मशहूर कव्वालों ने कलाम पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.