श्रावस्ती, जनवरी 28 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। हजरत मोलवी शाह बाबा की मजार पर उर्स मेला लगा। इस दौरान अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाई। साथ ही बाबा के दरबार में सजदा किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जमुनहा विकास क्षेत्र के खां साहब पुरवा गांव स्थित हजरत मोलवी शाह बाबा की मजार पर बुधवार को उर्स मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान खां साहपुरवा गांव के अमीर खां के घर गागर चादर लेकर कव्वाल ढोल हारमोनियम व डीजे के साथ बाबा के दरबार में पहुंचे। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। साथ ही सजदा किया। शरीफ खान उर्फ साहिद खान ने बताया कि खांसाहबपुरवा गांव से कव्वाली गाते हुए कव्वाल के साथ सभी लोग गागर चादर लेकर बाबा के दरबार में दिन में पहुंचे। दिनभर मेला लगा रहा। मेले में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में हाजिरी लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.