बरेली, दिसम्बर 12 -- बरेली। उर्स में शामिल होने वाले जायरीन की सहूलियत के लिए नगर निगम सिटी स्टेशन पर विशेष शिविर लगाने जा रहा है। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह के वालंटियर्स सड़क और रेल मार्ग से आने वाले जायरीन की लगातार खिदमत में तैनात रहेंगे ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उर्स के दौरान प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले जायरीन का सिटी स्टेशन ही मुख्य पड़ाव रहेगा। तैयारियों की समीक्षा और समन्वय को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की है। नगर निगम का कहना है कि शिविर में पानी, साफ-सफाई, मार्गदर्शन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे जायरीन को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...