उन्नाव, जुलाई 8 -- सफीपुर। खानकाह-ए-सफ़विया, सफीपुर शरीफ में हज़रत मख़दूम शाह सफ़ी शाह विलायत सफ़ीपुरी रहमतुल्लाह अलैह के मुबारक उर्स का समापन बुधवार को जिक्र-ए-शुहदाए कर्बला की आध्यात्मिक महफ़िल के साथ हुआ। कार्यक्रम सज्जादा-नशीन हजरत नवाजिश मोहम्मद फारूकी सफवी एवं नायब सज्जादा-नशीन हजरत अफजाल मोहम्मद फ़ारूकी सफवी की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ। जिसमें देशभर से आए जायरीन, उलेमा, मशायिख़ व अकीदतमंदों ने शिरकत की। महफिल की शुरुआत पवित्र कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। जामिया सफविया के विद्यार्थियों ने नात-ए-पाक और मनक़बत पेश की। प्रसिद्ध शायर कलीम दानिश और कासिम रकीबी ने कर्बला के संदेश पर आधारित कलाम प्रस्तुत किए। वहीं मौलाना हश्मतुल्लाह एवं मौलाना अमन सफवी ने हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की शान में काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता...