बरेली, दिसम्बर 12 -- बरेली। एडीएम सिटी सौरभ दुबे की अध्यक्षता में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इस प्रक्रिया में कोई ढिलाई न बरती जाए। उर्स के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। एडीएम सिटी ने नगर निगम को उर्स के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया। इसमें डॉक्टरों और नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्मिकों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने किला थाना और कोतवाली क्षेत्र में स्थित मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए ताकि भीड़ प्रबंधन में कोई दिक्कत न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...