उन्नाव, जनवरी 3 -- सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित दरगाह खादिम शाह सफी पर 160वें उर्स का आगाज देर रात वस्सन मियां और कुदरत उल्लाह शाह की मजार के समाखाने में आयोजित महफिल व कुल के साथ हुआ। मशहूर कव्वालों की प्रस्तुतियों ने महफिल की रौनक बढ़ा दी। वहीं कुल और फातेहा के दौरान भी बड़ी संख्या में मुरीदों की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद दरगाह पर चादर चढ़ाने और मन्नतें मांगने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। उर्स के क्रम में पहले वस्सन मियां की मजार पर महफिल का आयोजन किया गया, जिसके बाद कुल पढ़ा गया। इसके उपरांत सज्जादानशी हाजी इरशाद अली उर्फ नब्बू मियां के आवास पर फातेहा पढ़ी गई, जिसमें हजारों मुरीदों ने शिरकत की। इसके साथ ही कुदरत उल्लाह शाह, कुल्लू मियां और शब्बू मियां की मजारों पर भी महफिल का आयोजन किया गया। देवा शरीफ के हसन वारिस ...