कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- कड़ा के ख्वाजा कड़क शाह आब्दाल बाबा की मजार पर आयोजित 731वें उर्स पर आयोजित मेले में दूसरे दिन मंगलवार को अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर को दरगाह के सज्जादा वली अशरफ ने जायरीनों के साथ मजार परिसर में मिलाद पढ़ी। इसके बाद मजार से बैंड-बाजे और पुलिस सुरक्षा के बीच गागर उठाकर जायरीन कड़ा के बाजार स्थित गंगा घाट पहुंचे। जायरीनो ने गंगा किनारे पहुंचकर गागर में गंगाजल भरा। इसके बाद गागर पुन: ढोल ताशे के साथ दरगाह की ओर चल पड़ी। कड़ा बाजार स्थित ख्वाजा साहब की चौकी में जायरीनों ने गागर के जल में चीनी मिलाकर शर्बत बनाया। इस दौरान रास्ते में कई जगह लोगों ने जुलूस में शामिल जायरीनों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं जलपान कराया। गाकर जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए पुलिस सुरक्षा में ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार तक पहु...