मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- मुरादाबाद। पीलीकोठी आंखों के अस्पताल के पास चल रहा इस्हाक मियां (रह.अलै.) की तीन दिवसीय उर्स समाप्त हो गया। अंतिम दिन सुबह से ही अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। उन्होंने नजरो नियाज, फातेहा ख्वानी, फूल और चादर पोशी कर मन्नते मांगी। आखिरी दिन बाद नमाजे जौहर कुरान ख्वानी हुई। बाद नमाज ए मगरिक बड़ा कुल शरीफ हुआ। मुफ्ती अय्यूब खां नईमी ने मुल्क की तरक्की व खुशहाली एवं अमनो अमान के लिए दुआ कराई। मुफ्ती मुस्तेजाब हुसैन कदीरी ने हजरत इस्हाक मियां की करामातें बताईं। इसमें शहर एवं बाहर से आए सज्जादा नशीनों ने शिरकत फरमाई। इसके बाद इस्हाकी लंगर पेश किया गया। बाद नमाजे ईशा कव्वाली का कार्यक्रम हुआ। इसमें कव्वाल अकरम चांद वारसी एवं जावेद अजीम साबरी आदि ने कलाम पेश कर समां बांध दिया। यह सुबह तक चलती रहीं। इसके बाद सवा चार बजे विसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.