रुडकी, अगस्त 21 -- कलियर। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने शुक्रवार को कलियर पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग समेत विभिन्न स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टूटी सड़कें, जलभराव, नालों में गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और दरगाह प्रबंधन को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जायरीनों की सुविधा के लिए साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि भीड़ बढ़ने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, लापरवाही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...