रुडकी, अगस्त 11 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। दरगाह प्रशासन की ओर से जायरीनों के ठहरने के लिए लाखों रुपये की लागत से जर्मन हैंगर तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं, दरगाह कार्यालय के सामने बने हमानखाने को टिन शेड की बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से जायरीनों में नाराजगी है। दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स रबीउल अव्वल का चांद दिखाई देने और मेहंदी डोरी की रस्म के बाद शुरू होगा। उर्स के दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन पिरान कलियर पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...