महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आला हजरत के 108वें उर्स के मौके पर नौतनवा कस्बे में स्थित सैयद इफ्तेखार अंजुम गर्ल्स एकेडमी की बच्चियों ने कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यदा नौशाबा नूर एवं आलिमा सिद्दीका बानो अमजदी ने की।सुम्बुल फातिमा हनफी, खूशीदा खातून और इशरत फातिमा ने अपने तकरीर में कहा कि आला हजरत के नज़दीक इल्म-ए-दीन अस्ल सआदत है। दुनिया की तालीम के साथ दीनी तालीम हासिल कर लेना दुनिया और आखिरत दोनों के लिए इंसान सफल होता है। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से की गई। इसके बाद आला हजरत के जीवन पर मौजूद बच्चियों ने जिक्र करते हुए कहा कि आला हजरत ने तालीम को सबसे बड़ी दौलत बताया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आला हजरत बरेलवी र . का 108वां वार्षिक उर्स मना तालीम हासिल कर लेने से लोगों में इं...