बरेली, जुलाई 16 -- विश्व प्रसिद्ध 108वें उर्स-ए-रजवी के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उर्स का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। उर्स 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। उर्स के अंतिम दिन 8 अगस्त को दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल की रस्म अदा की जाएगी। इसके लिए दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति की कोर कमेटी और वालंटियर टीम जायरीन के स्वागत, आवास, खाना, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि उर्स के दौरान जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...