गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नार्मल स्थित हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा का सालाना तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक 15 अप्रैल से अदब ओ अकीदत के साथ शुरू होगा। दरगाह कमेटी के सदर इकरार अहमद ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से यह उर्स इस्लामी माह शव्वाल की 26, 27 व 28 तारीख को परंपरागत रूप से मनाया जाता है, जो इस वर्ष 15, 16 व 17 अप्रैल को पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उर्स के अवसर पर हर साल की तरह मेला, दीनी जलसा और दो दिनों तक कव्वाली मुकाबले का आयोजन होगा। इस वर्ष उर्स-ए-पाक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौमुखी विकास कार्यों को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 15 अप्रैल को रात 9 बजे भव्य जलसे का आयोजन होगा, जिसमें बिहार के मौलाना गुलाम रसूल बलियावी व मध्य प्रदेश के डॉ. रुहुल अमीन तकरीर करेंगे। भोर में ग...