बरेली, अप्रैल 17 -- बरेली। 8वें उर्स ए ताजुश्शरिया की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दरगाह ताजुश्शरिया परिसर में बैठक हुई। उर्स प्रभारी सलमान मियां वा जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की अध्यक्षता में वालंटियर्स को जिम्मेदारी सौपी गई। मीटिंग में शहर भर की तमाम ब्रांचों से आए वालंटियर्स लीडर्स शामिल हुए। उर्स प्रभारी ने वालंटियर्स को जिम्मेदारियों के साथ काम करने, जायरीन की खिदमत करने और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...