बरेली, अप्रैल 24 -- ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां के 8वें दो रोजा उर्स का आगाज आज को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। मोहल्ला शाहबाद स्थित मिलन शादी हॉल से शाम 5 बजे निकलने वाला परचम जुलूस कदीमी रास्तों से गुजरते हुए दरगाह ताजुश्शरिया पहुंचेगा, जहां अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में मौजूदगी के बीच उर्स की रस्में शुरू होंगी। शनिवार को कुल की रस्म जामियातुर्रजा में शाम 7:14 बजे होगी। कोर कमेटी के सदस्य शमीम अहमद ने बताया कि उर्स ए ताजुश्शरिया की सभी रस्में काजी ए हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद मियां की सपरस्ती में होंगे। परचम जुलूस की निगरानी जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां, महासचिव फरमान मियां करेंगे। यह भी पढ़ें- परचम कुशाई के साथ 36वां उर्स-ए-मोहम्मदी शुरू, अकीदत के साथ निकला जुलूस परचम कुशाई शाहबाद से कुतुबखाना, बिहारीपुर होते...