बरेली, अगस्त 3 -- बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के दौरान जायरीन की खिदमत के लिए लंगर का इंतजाम करने वाली कमेटियों से दरगाह-ए-आला हजरत प्रमुख मौलाना मुहम्मद सुब्हान रजा खान कादरी उर्फ सुब्हानी मियां ने खास अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार उर्स सावन माह में हो रहा है। ऐसे में लंगर कमेटियां मीट (गोश्त) वाले पकवानों के बजाय बिना गोश्त वाले पकवानों का इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से आने वाले जायरीन की खिदमत के लिए बरेली और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न लंगर कमेटियां और खिदमतगार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जायरीन की सेवा अहले-सुन्नत की पुरानी और सराहनीय परंपरा है। यह भी पढ़ें- Orai News: 12 अगस्त को मनाया जाएगा उर्स ए आला हजरत सुब्हानी मियां ने कहा कि इस साल उर्स सावन माह में पड़ रहा है और इस दौरान गोश्त से संबंधि...