रांची, अगस्त 7 -- रांची। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर दो पालियों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने उरांव, मुंडा और संथाल समुदाय के पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जनजातीय परिधान फैशन शो और सांस्कृतिक गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या सिस्टर मंजेला एक्का और पूर्व प्राचार्या सिस्टर मेरी ग्रेस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...