कानपुर, मई 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उर्सला के डॉक्टर पर महिला मरीज ने रुपये लेने के आरोप की जांच गुरुवार को शुरू नहीं हुई। बकरीद का अवकाश होने के कारण टीम ने जांच नहीं की। वहीं अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक की ओर से गठित जांच टीम पर सवाल उठने लगे हैं। तीन सदस्यीय टीम में शामिल एक डॉक्टर पर मारपीट, रुपये लेने और शराब पीकर ड्यूटी करने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। प्रबंधन को उनके खिलाफ हर बार जांच भी करानी पड़ी। इसको लेकर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों में इसको लेकर तमाम चर्चाएं होती रही हैं। कहा जा रहा है कि हमेशा विवादों में रहने वाले डॉक्टर को जांच का जिम्मा सौंपना कतई न्यायसंगत नहीं है। वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि इस पर निदेशक डॉ बीसी पाल का कहना है कि अगर ऐसा है तो जांच टीम से संबंधित डॉक्टर को हटा दिया जाएगा। उनकी जगह किसी और ड...