नई दिल्ली, मई 10 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार को आईपीएल 2026 में गदर काटा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने चेपॉक स्टेडियम में दो चौके और आठ छक्के ठोके। उनके बल्ले से यह आंधी 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निकली। उर्विल ने 13 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट किया। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 13 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की थी।उर्विल ने 10 गेंदों में रचा नया इतिहास संजू सैमसन (18 गेंदों में 28) के चौथे ओवर में आउट होने के बाद उतरे उर्विल ने शुरुआती दो गेंदों पर धैर्य दिखाया। उन्होंने ...