उरई, नवम्बर 28 -- जालौन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उर्विजा दीक्षित को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार की रात उनके समर्थक सरदार पटेल चौक पर एकत्र हुए और हर्षोल्लास व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी। पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत ने कहा कि उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में संगठन मज़बूती के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम ने कहा कि वह लगातार संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संवाद और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं। पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इस मौके पर महेंद्र सोनी, प्रदीप सक्सेना, अनिल मित्तल, संजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.