नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने मुंबई के जुहू इलाके में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे वहां के निवासियों के लिए "आधी रात का आतंक" बताया है और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम से कथित तौर पर हो रही परेशानी के बारे में खुलकर कहा। ऐसे में अब असित मोदी ने उर्वशी को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।पहले जानते हैं उर्वशी ने क्या कहा? उर्वशी ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, 'जुहू में कंस्ट्रक्शन के काम का आतंक जारी है। अब बिना किसी इज...