मुंगेर, मई 22 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुमंडल विपुल विप्लव ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी लाइसेंसी खाद-बीज विक्रेता मौजूद रहे। कृषि अनुमंडल पदाधिकारी ने विक्रेताओं को सरकार द्वारा उर्वरक बिक्री को लेकर जारी नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करनी होगी।बिना पीओएस के खाद बेचने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। बैठक में कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को स...