उर्वरक वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, दो पर प्राथमिकी, 16 लाइसेंस रद्द
गया, जून 19 -- जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिले में अब तक दो खाद दुकानदारों ओर प्राथमिकी दर्ज की गई है और 16 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने किसानों से अपील की है कि उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया, डीएपी व अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है。
यूरिया-डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग पर होगी कार्रवाई खेत बचाओ अभियान सह कृषि जनकल्याण चौपाल और संवाद कार्यक्रम के दौरान किसानों और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने शिकायत की कि यूरिया एवं डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग कर बिक्री की जा रही है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.