पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर नई दिल्ली के निदेशानुसार उर्वरक विक्रेता के लिए अनुज्ञप्ति हेतु आवश्यक 15 दिवसीय स्व-पोषित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर पाकुड़ में 18 मई से 01 जून 2026 तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पाकुड़ जिले के इच्छुक व्यक्ति जिनकी न्यूनतम अहर्ता मैट्रिक पास हो, दिनांक 18 मई तक प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार रूपए कृषि विज्ञान केंद्र पाकुड़ के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराकर अपना निबंधन कराना सुनिश्चित करें। उक्त आशय की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर पाकुड़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ़ हिमांशु सिंह ने दी है। यह भी पढ़ें- चार उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर सख्ती: ...