अररिया, जनवरी 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने बुधवार की रात गश्ती के दौरान एक अज्ञात पीक अप को जब्त किया है। इस पिकअप पर तस्करी के लिए रखे यूरिया व डीएपी का बोरा मिला है। सिकटी पुलिस ने जब्त उर्वरक की जांच के लिए जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सूचना दी है। हालांकि पिकअप का चालक भागने में सफल रहा है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गदहाकाट गांव के पास पहुचा तो देखा एक पिकअप आ रही रही। पुलिस गाड़ी को देखते ही चालक फरार हो गया। पिकअप नंबर बीआर 38 जी ए 7727 को जब्त कर सिकटी थाना परिसर में लगाया गया है। इस जब्ती की सूचना जिला कृषि पदाधिकारी अररिया व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिकटी को दे दिया गया है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सिकटी पुलिस द्वारा उर्व...