बांदा, अगस्त 20 -- कन्नौज, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री उर्वरकों की मांग, आपूर्ति और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को बिक्री केंद्रों पर किसानों को निर्धारित दर पर जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 19 अगस्त तक कुल 51,781.90 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें 17,414.10 मीट्रिक टन यूरिया, 8,314.42 मीट्रिक टन डीएपी, 14,003.46 मीट्रिक टन एनपीकेएस, 8,606.94 मीट्रिक टन एसएसपी और 3,382.30 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: उर्वरक की कमी नहीं, 51,781 मीट्रिक टन स्टॉक 57 सहकारी समितियों समेत विभिन्न बिक्री केंद्रों पर खाद उपलब्ध...