छपरा, मार्च 28 -- खरीफ मौसम से पहले, पर्याप्त भंडारण का दावा छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी खरीफ 2026 को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सारण में यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश व एमओपी समेत हजारों मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसके तहत अब तक 585 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई, उनके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन ने संबंधित प्रखंड कृषि पदाधि...