उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, 7 लाइसेंस निलंबित, 1 पर प्राथमिकी
हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों में भंडारित उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा उर्वरकों के भंडारण की स्थिति, स्टॉक रजिस्टर का संधारण, उर्वरक वितरण की प्रक्रिया तथा किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया कि उर्वरकों का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्थिति में कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कुल 365 उर्वरक प्रतिष्ठानों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.