भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज चार की खबर उर्वरक दुकानदार खाद का नहीं करेंगे उठाव खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने बुधवार को शहर में बैठक आयोजित कर लिया सर्व सम्मति से निर्णय दुकानदारों ने कहा, होलसेल उर्वरक विक्रेता मनमाने महंगे दाम पर रिटेलर को दे रहे हैं खाद भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में एक बार फिर खाद की कमी के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। जिले के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने बुधवार को शहर में बैठक कर खाद का उठाव नहीं करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया है। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि खाद होलसेलर्स के द्वारा मनमाने मंहगे रेट पर खुदरा रिटेलर्स को खाद दिया जा रहा है। खाद के साथ टैगिंग भी लगाया जा रहा है। यूरिया खाद 300 रुपए भाड़ा सहित ...