गढ़वा, मई 30 -- मेराल, प्रतिनिधि। संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को टीडीसी निकरा अंगीकृत प्रखंड के तेनार गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से संतुलित उर्वरक उपयोग पर आयोजित विशेष जागरुकता अभियान में केंद्र के नवलेश कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने के अलावा रसायनिक उर्वरकों के साथ जैविक और हरी खाद का संतुलित मात्रा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि फसलों में उर्वरकों का संतुलित और प्राकृतिक तरीके से उपयोग करने से खेती की लागत में कमी आएगी। किसानों का मुनाफा बढ़ेगा और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कार्यक्रम में 49 महिला और 33 पुरुष किसानों ने भाग लिया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भ...