कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गेहूं उठान व समितियों में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को तत्काल साधन सहकारी समितियों से गेहूं का उठान कराकर एफसीआई में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव से कहा कि आगामी दिनों में मांग के अनुरूप उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखी जाए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत प्रगति लाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मखाना की खेती कराए जाने के कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी से बीज गोदामों ...