उर्वरक की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, जांच में मिली गड़बड़ी
मिर्जापुर, जून 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जिले के सभी बीडीओ और उपजिलाधिकारियों ने मंगलवार को उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विकास खण्ड सिटी के सुदर्शन इंटर प्राइजेज और बजरंग खाद भंडार से बिना फार्मर रजिस्ट्री और खतौनी के खाद वितरित किए जाने पर फर्म के उर्वरक विक्री के लाइसेंस क़ो निलंबित कर दिया गया। दोनों दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उवर्रक की दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होने दवा किया कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को उर्वरक के लिए परेशानी नहीं होगी।
उर्वरक दुकानों की छानबीन डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिले के चारों तहसीलों में उर्वरक की दुकानों की संयुक्त जांच कराई गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.