गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) डीपी सिंह के निर्देश गत दिवस विभिन्न विकास खंडों में किए गए आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, चार दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि दो दुकानों का उर्वरक व्यवसाय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। कार्रवाई के दौरान विकास खंड सहजनवा क्षेत्र में मेसर्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) भीटी रावत, विकास खंड गगहां में मेसर्स अखिल खाद भंडार, गौर खास, विकास खंड उरुवा क्षेत्र में मेसर्स किसान सेवा केंद्र, हरपुर और मेसर्स जनता खाद ...