मऊ, दिसम्बर 16 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने रतनपुरा बाजार में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई-पास मशीन और गोदाम में रखे स्टाक का मिलान किया। दुकानदारों को चेताया कि उर्वरक की ओवर रेटिंग, कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने रतनपुरा स्थित आदित्य खाद भंडार, महाजन कृषक सेवा केंद्र ,कृष्णा एग्रो बाजार, बंधु लाल खाद भंडार, यशवंत खाद भंडार, यादव खाद भंडार तथा बालाजी खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर रखी गई ई-पास मशीन की जांच की तथा स्टाक एवं मूल्य सूची का भी अवलोकन किया। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए सचेत किया कि ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...