सासाराम, जुलाई 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ 2026-27 सीजन को देखते हुए जिले में यूरिया सहित विभिन्न रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में यूरिया की लगातार आपूर्ति हो रही है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। साथ ही उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनुदानित उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य बिक्री (टैगिंग) करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें डीएओ प्रभाकर कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- जिले के तीनों बिस्कोमान में 10 दिन से खाद नदारद, किसान परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...