सासाराम, अगस्त 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 में उर्वरकों की उपलब्धता, आवश्यकता एवं निर्धारित दर पर बिक्री की समीक्षा को लेकर शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने की। बैठक के दौरान डीएम ने जिले के सभी प्रखंडों में उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली। जिला कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी प्रखंडों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...