सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गरमा फसल आच्छादन, खाद की उपलब्धता तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और किसानों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। डीडीसी ने जिले के सभी उर्वरक दुकानों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से सटे प्रखंडों में उर्वरक दुकानों की संख्या का आकलन कर उसकी मैपिंग की जाए और संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच करने और उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर सख्त ...