पटना, दिसम्बर 23 -- डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें रबी बीज की आवश्यकता, उपलब्धता एवं वितरण, उर्वरक की आपूर्ति एवं उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राजकीय नलकूप, सोन कैनाल, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, आत्मा, उद्यान इत्यादि क्षेत्रों में प्रगति व गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को कृषि व संबद्ध विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ किसानों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर में उर्वरक कालाबाजारी की जांच करने के लिए 36 छापेमारी की गई। चार मामलों में अनियमितता पाई गई। इन चारों अनुज्ञप्तियों को रद्द व निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यूरिया की मांग बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को उर्व...