बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने उर्वरक की कालाबाजारी व अनियमितिता पर रोक लगाने के उद्देश्य से अधिकारियों से कई दुकानों की जांच करायी। छापेमारी के दौरान एक दुकान में गड़बड़ी मिली। दुकान की भंडार पंजी संधारित नहीं पायी गयी। डीएम ने कालाबाजारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएओ डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी व अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से उर्वरक खरीदते समय पक्का बिल लेने की अपील करते हुए कहा कि बिल नहीं देने पर तत्काल अधिकारियों से शिकायत करें। इस साल अबतक 203 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी है। इसमें सात में गड़बड़ी मिली है। इनसे स्पष्टीकरण पूछा गया था। जबाव संतोषजनक नहीं रहने की वजह से पांच दुकानों का लाईसेंस निलंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.