मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मीनापुर प्रखंड में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को गुरुवार को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की भारी कमी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द रैक मंगाया जाए, ताकि किसानों को इसे उपलब्ध कराया जा सके। पत्र में उन्होंने पटवन की समस्या को भी उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...