उर्वरक कालाबाजारी में संलिप्तता के आरोप में कृषि समन्वयक सस्पेंड
मोतिहारी, सितम्बर 10 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता उर्वरक कालाबाजारी में संलिप्तता के आरोप में आदापुर प्रखंड के मूर्तिया पंचायत के कृषि समन्वयक अजय कुमार ठाकुर को डीएओ मृणाल शास्त्री ने सस्पेंड कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर रक्सौल एसडीएम के द्वारा सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गयी है। कृषि समन्वयक के द्वारा लापरवाही व कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करने के कारण उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा कालाबाजारी का मामला पाया गया। पूर्व में कृषि समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कार्रवाई की गयी है। डीएओ मृणाल शास्त्री ने बुधवार को बताया कि निलंबन अवधि में कृषि समन्वयक का मुख्यालय अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कार्यालय रक्सौल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.