छपरा, मई 11 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ 2026 को लेकर जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया 11386.65 मे० टन, डीएपी 3504.25 मे० टन, एनपीके 2657.50 मे० टन, पोटाश 382.10 मे० टन व एसएसपी 650.10 मे० टन उपलब्ध है।

जांच की प्रक्रिया आईएफएमएस पोर्टल पर प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर फरवरी, मार्च और अप्रैल 2025 की तुलना में फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में यूरिया और डीएपी की अधिक बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कराई गई। जांच में अनियमितता पाए जा...