मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। लौकही प्रखंड क्षेत्र में एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- उर्वरक कालाबाजारी पर लौकही के दुकानदार पर प्राथमिकी दर्जनिरीक्षण की प्रक्रिया डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने गुरुवार को लौकही प्रखंड के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डकही स्थित जगदंबा इंटरप्राइजेज में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं,जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जिला कृषि कार्यालय के आईएफएमएस पोर्टल में उक्त प्रतिष्ठान के पास 234 बैग (10.53 मीट्रिक टन) यूरिया उपलब्ध होने का रिकॉर्ड दर्ज पाया गया। लेकिन जब भौतिक सत्यापन किया गया तो प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नीतीश कुमा...