हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन सजग है। जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों में उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापान कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षकों सह कृषि समन्वयक द्वारा विभिन्न थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों का निरीक्षण किया गया। पॉस स्टॉक एवं भंडार पंजी से मिलान करते हुए उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन...